एस एफ बैटरीज के डिस्ट्रीब्यूटर ए एन ट्रेडिंग कंपनी ने डीलर मीटिंग करवाई

0 770

करतारपुर 14 सितंबर( जसवंत वर्मा )
एस एफ बैटरीज कंपनी की ए एन ट्रेनिंग कंपनी जालंधर और कपूरथला के डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से स्थानीय एक होटल में डीलर मीटिंग का आयोजन किया गया जिस दौरान डेढ़ सौ के करीब डीलर पहुंचे।
इस दौरान एस एफ बैटरीज कंपनी की तरफ से रजत जौहर (आर एस एम), विनोद डोगरा एरिया मैनेजर, रिशी चंद्र टेरिटरी एग्जीक्यूटिव, अनिल ठाकुर आर एस एच, हिमांशु कालिया सर्विस मैनेजर, संतोष , करणवीर सिंह पहुंचे उनका स्वागत डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र ठाकुर एवं विजय ठाकुर एवं डीलरों द्वारा किया गया।
इस दौरान कंपनी से पहुंचे अधिकारियों ने एस एफ कंपनी के बारे , नए प्रोडक्ट एवं सर्विस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा डीलरों से सुझाव भी लिए गए और उनकी समस्याओं को भी सुना गया तथा मौके पर ही निपटाया गया।
रजत जौहर (आर एस एम) ने घोषणा करते हुए कहा कि पिछले महीने में डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र ठाकुर की ए एन ट्रेडिंग कंपनी ने ज्यादा कार्य कर जालंधर में पहला स्थान हासिल किया इस मौके पर विजय ठाकुर द्वारा केक भी काटा गया। बाद में डिस्ट्रीब्यूटर नरेंद्र ठाकुर ने पहुंचे सभी कंपनी अधिकारियों एवं डीलरों का आभार प्रकट किया। बाद में गायक माधव सत्ती द्वारा गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। अंत में नरेंद्र ठाकुर विजय ठाकुर ने आए सभी अधिकारियों एवं डीलरों का धन्यवाद किया।

Leave A Reply