पठानकोट में देह व्यापार रैकेट का पर्दाफाश

0 72

पंजाब में आए दिन जगह-जगह देह व्यापार का धंधा सामने आ रहा है और ऐसा ही कुछ देखने को मिला पठानकोट के डाकी इलाके में जहां एक महिला खुलेआम अपने घर में देह व्यापार का धंधा चलाती थी। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की और पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर देह व्यापार के धंधे की सरगना समेत एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया और मौके से 15 लोगों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है.
इस संबंध में जब डीएसपी पठानकोट से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास काफी समय से शिकायतें आ रही थीं कि शहर के डाकी इलाके में कुछ महिलाएं देह व्यापार का धंधा कर रही हैं और बीती रात इसी आधार पर एक ऐसी ही शिकायत मिली है. जिसमें से पुलिस ने छापेमारी की और छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत 15 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply