करतारपुर 5 सितंबर (जसवंत वर्मा)आज डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल की ओर से गरीबों के रहिबर साहब विजय हंस की पांचवीं बरसी पर गांव सराय खास में उनको श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए डेमोक्रेटिक भारतीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोसला ने कहा कि 5 सितंबर 2019 को साहब विजय हंस के इस दुनिया से अचानक चले जाने से यहां उनके परिवार वालों को घाटा पड़ा वहाँ ही समाज को भी उनके अचानक चले जाने से बहुत बड़ा घाटा पड़ा है | गुरमुख सिंह खोसला ने कहा कि साहब विजय हंस मेरे राजनीतिक गुरु थे उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में लगाया है | हम सब उनकी सोच पर पहरा देते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करेंगे | इस समय औरों के अलावा रुड़ा राम गिल राष्ट्रीय महासचिव, मंगत राम कल्याण राष्ट्रीय सचिव एवं मनोज कुमार मुरार इंचार्ज पंजाब भगवान वाल्मीकि सत्कार कमेटी (भारत) आदि साथी मौजूद थे |