बैंक मैनेजर से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर की अपनी जीवन लीला समाप्त

0 108

कपुरथला : फगवाड़ा के साथ लगते गांव रानीपुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेने का मामला सामने आया है ,मामले संबंधी जानकारी देते हुए जगबीर वालिया एवं परमजीत वालिया ने बताया कि मृतक व्यक्ति गांव रानीपुर का रहने वाला है जिसकी पहचान कुलजीत पुत्र हरभजन के रूप मे हुई है, उसने जालंधर के बैंक मैनेजर की ओर से 5 लाख के करीब राशि लेने के बावजूद भी उसकी गाडी के पेपर न देने के कारण मृतक कुलजीत सिंह काफी परेशानी में रहता था जिसमें कई बार बैंक कर्मचारियों के साथ उसकी गाड़ी के कागजात देने के बारे में बात की थी मगर वह उसके गाड़ी के कागजात नहीं दे रहे थे जिसके चलते कुलजीत का सारा कामकाज ठप हो गया था जिससे परेशान होकर कुलजीत सिंह ने आज कोई जहरीली चीज खाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली कुलजीत की ओर से जहरीला पदार्थ निगलने से पहले एक अपनी लाइव वीडियो भी बनाई गई जिसमें वह बैंक मैनेजर का नाम लेता दिखाई दे रहा है .

Leave A Reply