थ्रो बॉल मैच में संत फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल विजयी

0 755

करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा )थ्रो बॉल मैच में संत फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतापुर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान ।
संत फ़्रांसिस कान्वेंट स्कूल करतारपुर छात्रों की थ्रो बॉल की अंडर 17 टीम ने प्रधानाचार्य सिस्टर दिव्या जी की अध्यक्षता में साहनेवाल (लुधियाना) में हुए थ्रो बॉल के मैच में सात टीमों को धराशायी कर प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस कामयाबी पर छात्रों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। इस सफलता के अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर दिव्या जी ने विजयी टीम को और उनके पी टी टीचर्स श्री गौरव मदान, श्री विजय ठाकुर, और श्रीमती पूजा ठाकुर को मुबारकबाद दी तथा भविष्य में भी इसी तरह के मुक़ाबलों में भाग लेते रहने को कहा। साथ ही साथ उन्होंने छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी भाग लेते रहकर अपने शारीरिक विकास की ओर भी ध्यान देते रहने की अपील की। और भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी|

Leave A Reply