स्कूल में राखी बनाने की प्रतियोगिता कराई गई

0 546

करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा) :  संत बाबा निधान सिंह जी पब्लिक स्कूल करतारपुर में राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी वर्ग के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। तथा एक दूसरे के हाथों में राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।राखी बनाने वाली प्रतियोगिता मे विजई रहने वालों को पुरस्कार दिया गया। प्रिंसिपल कवलजीत कौर ने छात्रों को राखी के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर चेयरपर्सन सुरेंद्र कौर,डॉक्टर चरण सिंह, डॉक्टर प्यार सिंह, मनदीप कौर,सतनाम सिंह,प्रिंसिपल कवलजीत कौर, अध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave A Reply