डॉक्टर सरबजीत सिंह करतारपुर सी एच सी के नए एस एम ओ लगे

0 718

करतारपुर 17 अगस्त (जसवंत वर्मा) :  करतारपुर सिविल अस्पताल में काफी दिनों से एस एम ओ का पद खाली पड़ा था। कार्यकारी एसएमओ से ही काम चल रहा था। आज नए एस एम ओ डॉक्टर सरबजीत सिंह ने अपना पदभार संभाल लिया है। पद संभालते ही उन्होंने कैबिनेट मंत्री सरदार बलकार सिंह का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। आज डॉक्टर सरबजीत सिंह ने पद संभालने पर आप लीडर वरुण बावा,पार्षद अमरजीत कौर, पार्षद श्यामसुंदर पाल,पार्षद अशोक कुमार, गुरदीप सिंह मिंटू, सरबजीत बावा, हॉस्पिटल का स्टाफ तथा शहर के गण मान्य व्यक्तियों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वरनणीय है के डॉक्टर सरबजीत सिंह यहां पर मेडिकल ऑफिसर रह चुके हैं। आम जनता में बहुत लोकप्रिय है।

Leave A Reply