श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी की जयंती गुरमति समागम करवाया गया

0 270

करतारपुर 23 जून (जसवंत वर्मा) :  धन्य धन्य श्री गुरु हरगोबिंद साहिब की जयंती के संबंध में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सभी संगतों के सहयोग से ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री चुब्बचा साहिब में सुबह 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया।भाई बिक्रमजीत सिंह हजूरी रागी,भाई सुखविंदर सिंह भंगू और भाई जगदीप सिंह कथा वाचक और पंथ प्रसिद्ध निर्वैर खालसा कविश्री जत्था ने गुरबाणी और इतिहास के साथ संगत को जोड़ा गया। स्त्री सत्संग सभा द्वारा भी हाजिरी भरी गई।सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की और ठंडे मीठे पानी की छबील और गुरु का लंगर बरताया गया इस मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जत्थेदार रणजीत सिंह काहलों और मैनेजर जसविंदर सिंह, हेड ग्रंथी भाई जसवंत सिंह, भाई जगदीप सिंह, शहरी प्रधान सेवा सिंह, हरविंदर सिंह रिंकू, मास्टर अमरीक सिंह, हरबंस सिंह, रशपाल सिंह, मंजीत सिंह, तारा सिंह अरोड़ा परिवार, तनवीर सिंह, सर्बजोत सिंह, नवकरण सिंह, लखवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, गजोहल परिवार, चरणजीत सिंह, अमनदीप सिंह, हरकीरत सिंह, सचिन सिंह, हरजीत सिंह, सुखराज सिंह, बलवीर सिंह, सुखप्रीत सिंह, पार्षद मनजिंदर कौर, पार्षद बलविंदर कौर, परमजीत कौर, राजवंत कौर, बलबीर कौर, गुरनाम कौर, मंजीत कौर, रंजीत कौर कुलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे

Leave A Reply