चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से बड़ी बढ़त से जीतेंगे—-सेठ

0 747

करतारपुर 8 मई (जसवंत वर्मा)  : लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी जालंधर लोकसभा से बड़ी बढ़त से जीतेंगे। ये विचार जिला जालंधर ग्रामीण महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेनू सेठ ने व्यक्त करते हुए कहा कि महज 2 साल में ही लोगों का आम आदमी पार्टी से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही हलके का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि हम अपने पूरे प्रयास से चन्नी को जिताएंगे। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलक लांबा और पंजाब अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा के निर्देशानुसार महिला पार्टी कार्यकर्ता जल्द ही घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और मौजूदा सरकार की खामियों के बारे में बताया जाएगा. उन्होंने कहा कि आप सरकार ने महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये डालने का वादा किया था लेकिन उसे पूरा नहीं किया. उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार के बारे में कहा कि इस सरकार ने महंगाई की सारी हदें पार कर दी हैं. बेरोजगारी के कारण युवा नशे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी ही देश का विकास कर सकती है।

Leave A Reply