39125 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदे को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, भारतीय सेना को मिलेगी मजबूती

0 165

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। शुक्रवार को मंत्रालय ने 39,125 करोड़ रुपये के पांच सैन्य खरीद सौदों पर हस्ताक्षर किए।
मंत्रालय ने बताया कि पांच में से एक सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से मिग-29 विमानों के एयरो इंजन खरीदने का था। वहीं, Larson and Turbo Limited ने क्लोज-इन हथियार प्रणाली (CIWS) और उच्च-शक्ति रडार खरीदने के लिए दो सौदे साइन किए हैं। इसके अलावा, ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ दो अन्य सौदों को अंतिम रूप दिया गया था, जो ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद करेंगे।

Leave A Reply