सैर कर रहे व्यक्ति पर 6 लोगों ने किया हमला

0 54

पुलिस का मुखबिर होने के लगाए आरोप इस बात की रखी रंजिश

खाना खाकर घर के बाहर सैर कर रहे एक व्यक्ति पर करीब 6 लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें युवक को गंभीर चोटे आई हैं। घटना पंजाबी बाग, गली नंबर-1 की है। जिसमें नशे के मामले में नामजद कुछ आरोपियों ने व्यक्ति पर पुलिस के मुखबिर होने के आरोप लगाते हुए रंजिशन मारपीट की है। जानकारी देते हुए सीमा रानी ने बताया कि उसका बेटा संजीव शाम के समय घर में था। तब 6 युवक उसे पूछते हुए घर पर आए, लेकिन उसने उन युवकों से बेटे से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद रात करीब 10:00 बजे उसका बेटा संजीव खाना खाकर बाहर निकाला तो सभी आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की, बेटे के साथ मारपीट होती देख जब वह उसे छुड़ाने के लिए गई तो आरोपियों ने उस पर व उसकी बहू पर भी हमला कर दिया। वही इस मामले में पीड़ित संजीव ने बताया कि हमलावर युवक इलाके के ही निवासी हैं। पुलिस ने हीरोइन बचने के मामले में पिछले सप्ताह उन्हें गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें छोड़ भी दिया था। अब उन्हें लगता है कि वह पुलिस का मुखबिर है। आरोपियों को लगता है कि पुलिस के पास उनकी जानकारी उसने दी है। इसी बात पर ही उस पर हमला हुआ है। युवकों ने उसे पर डंडों दांत व लोहे की रॉड से मारा है। उसकी आंख पर गहरी चोट आई। जिस वजह से उसे कहै म दिखाई दे रहा है। घटना के बाद उन्होंने थाना टिब्बा की पुलिस में शिकायत दी है।

Leave A Reply