37वा वार्षिक भगवती जागरण करवाया गया

760

करतारपुर 18 मई (जसवंत वर्मा ) मंदिर माता छिन्नमस्तिका सोसाइटी मोहल्ला भाई भारा करतारपुर की ओर से 37वा वार्षिक भगवती जागरण माता सत्या देवी के आशीर्वाद से नीलकंठ युवा ब्रिगेड के सहयोग से करवाया गया। जिसमें महंत कुमार सोनू द्वारा सारी रात महामाई का गुणगान किया गया। सुबह 10:00 बजे हवन यज्ञ किया गया। रात्रि 8:00 बजे ज्योति प्रज्वलित की गई।जागरण में मुख्य अतिथि समाज सेवक राजेंद्र कालिया, तुषार अग्रवाल,पार्षद ओंकार सिंह मिट्ठू, संदीप अरोड़ा थे। इन मेहमानों को माता सत्या देवी, अशोक कुमार बिट्टू, नाथी सनोत्र, जितेंद्र शर्मा मंगा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार वासल, रामजी दास आनंद, राज कौशल, सुधीर वालिया,गणतंव कालिया, बाबा दानिया, अजय सक्सेना, अरुण कुमार, पंकज कुमार, मोहित, तरुण कुमार, रुपिंदर सैनी, इत्यादि श्रद्धालु उपस्थित थे।

Comments are closed.